सितंबर में होगा कोल्हान विवि का छात्र संघ चुनाव

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ का चुनाव सितंबर में होगा. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कमेटी का गठन किया है. प्रो वीसी डॉ रंजीत सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी की देख-रेख में चुनाव का कार्य संपन्न होगा. यह दूसरी बार होगा जब विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव होगा. विश्वविद्यालय सूत्रों से […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ का चुनाव सितंबर में होगा. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कमेटी का गठन किया है. प्रो वीसी डॉ रंजीत सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी की देख-रेख में चुनाव का कार्य संपन्न होगा. यह दूसरी बार होगा जब विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव होगा. विश्वविद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर से लेकर 28 सितंबर के बीच चुनाव होगा. हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह हाेगी.

इसे लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति की अध्यक्षता में अगले सप्ताह बैठक बुलायी गयी है. बैठक में चुनाव की तिथि पर अंतिम मुहर लगेगी. साथ ही बैठक में यह भी तय होगा कि पहले कॉलेज स्तर पर चुनाव होगा, इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर का चुनाव संपन्न होगा. पिछले साल भी सितंबर महीने में ही छात्र संघ चुनाव हुआ था.

विवि ने शुरू किया होमवर्क : विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है. विवि की अोर से सभी कॉलेजों से मतदान करने वाले विद्यार्थियों की सूची मांगी गयी है. कुछ कॉलेजों के प्रिंसिपल ने मतदान करने वाले विद्यार्थियों की सूची विवि को उपलब्ध करवा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >