ग्रामीणों ने कहा- आरोपियों को छोड़, बेकसुरों को पकड़ रही है पुलिस

मझगांव : मझगांव थानांतर्गत सिलफोड़ी गांव के मुकेश गोप हत्याकांड की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा सकी है. मंगलवार को जगन्नाथपुर एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने सिलफोड़ी पहुंच कर घटनास्थल पर जांच की. मृतक की पत्नी रेखा गोप और परिवार वालों से पूछताछ की. उनकी पत्नी ने बताया कि घटना वाले दिन पति-पत्नी घर […]

मझगांव : मझगांव थानांतर्गत सिलफोड़ी गांव के मुकेश गोप हत्याकांड की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा सकी है. मंगलवार को जगन्नाथपुर एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने सिलफोड़ी पहुंच कर घटनास्थल पर जांच की. मृतक की पत्नी रेखा गोप और परिवार वालों से पूछताछ की. उनकी पत्नी ने बताया कि घटना वाले दिन पति-पत्नी घर पर थे. शाम के करीब 5-6 बजे मिश्रा महाराणा घर आया था. उसने मुकेश को हांडिया पीने व मुर्गा खाने के लिए अपने घर बुलवाया था. मुकेश नहीं जाना चाहता था, लेकिन वह मुकेश को जबरन अपने साथ ले गया. रात को पति घर नहीं लौटा.

बाद में उसका पति का शव बरामद हुआ था. उसे शक है कि उसके पति की हत्या मिश्रा व उसके बेटे ने मिलकर की है. वहीं शव को गड्ढे में डाल दिया था. कड़ाई से पूछताछ करने पर खुलासा हो सकता है, लेकिन मझगांव थाना प्रभारी आरोपियों को बचना चाह रही हैं.
एसडीपीओ ने इस मामले में ग्रामीणों से भी बात की. ग्रामीणों ने पुलिस पर नामजद आरोपियों को छोड़कर बेकसुरों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >