डांगुवापोसी: मालगाड़ी का इंजन व दो बोगियां बेपटरी

एमएमबीआर डाउन लाइन पर शनिवार रात हुई घटना अप लाइन से किया गया ट्रेनों का परिचालन रविवार की सुबह से सामान्य हुआ ट्रेनों का आवागमन डांगुवापोसी : डांगुवापोसी-बांसपानी एमएमबीआर डाउन लाइन पर शनिवार रात करीब दस बजे लोड मालगाड़ी का इंजन व दो बोगियां बेपटरी हो गयी. मालगाड़ी बांसपानी से आयरन लेकर आदित्यपुर जा रही […]

एमएमबीआर डाउन लाइन पर शनिवार रात हुई घटना

अप लाइन से किया गया ट्रेनों का परिचालन
रविवार की सुबह से सामान्य हुआ ट्रेनों का आवागमन
डांगुवापोसी : डांगुवापोसी-बांसपानी एमएमबीआर डाउन लाइन पर शनिवार रात करीब दस बजे लोड मालगाड़ी का इंजन व दो बोगियां बेपटरी हो गयी. मालगाड़ी बांसपानी से आयरन लेकर आदित्यपुर जा रही थी. ट्रेन बेपेटरी होने के कारण डाउन लाइन घंटों यातायात बाधित रही. जानकारी मिलने के बाद डांगुवापोसी व सीकेपी से रिलीफ ट्रेन पहुंची. घंटों मशक्कत के बाद डाउन लाइन क्लियर किया गया. इस दौरान अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन किया गया. रविवार की सुबह यातायात दुरुस्त हुई. घटना की जानकारी मिलते ही सीकेपी के एडीआरएम एके हेंब्रम व सभी विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >