चक्रधरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 72वें जन्मदिन को कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर वनविश्रामागार में सिंहभूम लोकसभा कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह सामड की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने स्व गांधी की तसवीर पर नमन कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया.
मौके पर मुख्य रूप उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सह पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चांपिया, वरिष्ठ कंग्रेसी नेता अंबुराय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सह मुखिया पोंडेराम सामड राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया. सभा में राजेश शुक्ला, अभिजीत चटर्जी, बोबाई रजक, मानकी बोदरा, शोएल असलम, लड्डु खान, अरुण जायसवाल, अमर दीक्षित, राकेश जोंको, दीनु घोष, उदय सिंह, हरि राव समेत बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य उपस्थित थे.
