पेयजल योजनाओं के लिए भी माइंस कंपनियां देगी राशि
सभी विभाग अपने कार्यालय में लगायेंगे जल संचयन प्रणाली
पीएचइडी विभाग के सचिव ने अफसरों को दिया आदेश
चाईबासा : पेयजल व स्वच्छता विभाग के सचिव एपी सिंह ने शनिवार को स्वच्छता अभियान की समीक्षा की. सर्किट हाउस में सचिव ने शौचालय निर्माण व पेयजल योजनाओं के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की. शौचालय निर्माण में कोताही नहीं बरतने और गुणवत्तापूर्ण शौचालय का निर्माण करने का अफसरों को आदेश दिया. चाईबासा शहरी जलापूर्ति योजना में हो रही देरी पर सचिव ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि दो बार पेयजल योजना की समयावधि बढ़ायी गयी है.बावजूद अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अब तीसरी बार समय नहीं दिया जायेगा.
सचिव ने नोवामुंडी प्रखंड में शौचालय व पेयजलापूर्ति की योजनाओं को डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन (डीएमएफ) की राशि से पूरा करने का निर्देश दिया. इसके लिए डीपीआर बनाने का आदेश दिया. सभी कार्यालयों को अपने-अपने कार्यालय के परिसमन में जलसंचयन सिस्टम लगाने का आदेश दिया. मौके पर चाईबासा पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता उपस्थित थे.
