नक्सली संदेह में दो छात्र गिरफ्तार

गुप्त तरीके से दिया गया ऑपरेशन को अंजाम चाईबासा : चाईबासा के विशेष पुलिस बल ने बुधवार को आइटीआइ की परीक्षा देने चाईबासा आये बंदगांव प्रखंड के दो छात्रों को नक्सली के संदेह में गिरफ्तार किया. पुलिस उन्हें अपने साथ बंदगांव ले गयी है. पुलिस ने इस ऑपरेशन को गुप्त तरीके से अंजाम दिया. सदर […]

गुप्त तरीके से दिया गया ऑपरेशन को अंजाम

चाईबासा : चाईबासा के विशेष पुलिस बल ने बुधवार को आइटीआइ की परीक्षा देने चाईबासा आये बंदगांव प्रखंड के दो छात्रों को नक्सली के संदेह में गिरफ्तार किया. पुलिस उन्हें अपने साथ बंदगांव ले गयी है. पुलिस ने इस ऑपरेशन को गुप्त तरीके से अंजाम दिया. सदर थाना पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी. हालांकि एसपी इस तरह की गिरफ्तारी से इनकार कर रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए दो अधिकारियों को पुलिस बल के साथ नियुक्त किया गया था. पुलिस की टीम परीक्षा शुरू होने के बाद जेवियर नगर पानी फ़िल्टर केंद्र के पास स्थित राज आइटीआइ पहुंची.
गुपचुप तरीके से केंद्र को घेर लिया गया. परीक्षा खत्म होने के बाद 1.30 बजे पुलिस ने उन छात्रों से पहले बात की. उन्हे इसी बहाने पुलिस गाड़ी तक लेकर गये और गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरआइटीइ चक्रधरपुर के छात्र हैं. सरकार के कौशल विकास योजना के तहत इनका नामांकन आइटीआइ में किया गया था.
सदर थाना पुलिस को भी नहीं लगी भनक
बंदगांव से चाईबासा में आइटीआइ की परीक्षा देने आये थे छात्र
विशेष तौर पर दो अधिकारियों को किया गया था नियुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >