विवाहिता ने की आत्महत्या

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंड्राशाली ओपी अंतर्गत दोपाई गांव में विवाहिता ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली. दोपाई गांव निवासी रामप्रभु कच्छप की पत्नी शांति कच्छप (19) ने सोमवार शाम खुद को जला डाला. उस समय घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. पुलिस ने घटना पर आत्महत्या का मामला […]

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंड्राशाली ओपी अंतर्गत दोपाई गांव में विवाहिता ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली. दोपाई गांव निवासी रामप्रभु कच्छप की पत्नी शांति कच्छप (19) ने सोमवार शाम खुद को जला डाला. उस समय घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. पुलिस ने घटना पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया है. पंड्राशाली ओपी प्रभारी सकलदीप सिंह ने बताया कि पति एवं सास से पूछताछ की गयी. आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है. वारदात के समय घर पर न तो महिला की सास और न पति मौजूद था. शाम को महिला का पति बाहर गया तो उसने दरवाजा बंद कर खुद को आग के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >