मझगांव : मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में 18 हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात प्राथमिक मध्य विद्यालय के किचन को तोड़ डाला. रखे अनाज भी खा गये. इसके बाद हाथियों के झुंड ने राम चंद्र चातार के घर भी तोड़ दिया. गांव में हाथियों के घुसते ही अफरा-तफरी मच गयी. गांव वालों ने आग के सहारे हाथियों को खदेड़ा.
हालांकि हाथियों का झुंड पास के ही जंगल में शरण लिए हुए है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के कारण कई एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है. कई लोगों के घर भी ध्वस्त हो चुके हैं. हाथियों के हमले में अबतक एक की जान भी जा चुकी है.
