चाईबासा : मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए अमृत होता है. यब बच्चे को कई रोगों से लड़ने में मदद करता है. उक्त बातें डीएलओ डॉ हरिपाल सोनार ने कहीं. वे सोमवार को सदर अस्पताल में स्तनपान सप्ताह पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे. उन्होंने एएनएम स्कूल की छात्राओं को गर्भवती माताओं को स्तनपान के लिए जागरूक करने को कहा गया.
डॉ हरिपाल सोनार ने बताया कि मां का पहला गाढ़ा दूध से बच्चों में डब्ल्यूबीसी (श्वेत रक्त कणिका) की संख्या बढ़ाती है. ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती माताओं को ठीक से खान-पीना नहीं होने के कारण दूध में कमी होती है. उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है. माता का सही खान-पान बच्चे के स्वस्थ जीवन के लिए अहम है. मौके पर डीपीएम निर्मल दास, एएनएम स्कूल की प्रभारी प्राचार्या मेरी मार्की और विद्यालय की छात्राएं मौजूद थीं.
