मेहनत ही विद्यार्थियों की सफलता का मूलमंत्र: प्राचार्या

समय-सारणी तैयार कर विद्यार्थी को पढ़ाई करने की जरूरत टाटा कॉलेज के जेनरल हॉस्टल में हुआ स्वागत समारोह चाईबासा : विद्यार्थियों की मेहनत ही उनके जीवन की सफलता का मूलमंत्र है. विद्यार्थियों को समय-सारणी निर्धारित कर पढ़ाई करने की जरूरत है. विद्यार्थी जीवन में कई तरह की कठिनाई आती है. कठिनाइयों का सामना करना अच्छे […]

समय-सारणी तैयार कर विद्यार्थी को पढ़ाई करने की जरूरत

टाटा कॉलेज के जेनरल हॉस्टल में हुआ स्वागत समारोह
चाईबासा : विद्यार्थियों की मेहनत ही उनके जीवन की सफलता का मूलमंत्र है. विद्यार्थियों को समय-सारणी निर्धारित कर पढ़ाई करने की जरूरत है. विद्यार्थी जीवन में कई तरह की कठिनाई आती है. कठिनाइयों का सामना करना अच्छे विद्यार्थी का धर्म होता है. उक्त बातें टाटा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो कस्तुरी बोयपाई ने रविवार को जेनरल हॉस्टल में आयोजित स्वागत समारोह में कहीं. समारोह में इंटर पार्ट वन व स्नातक पार्ट वन के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया.
टाटा कॉलेज हॉस्टल में विद्यार्थियों का नामांकन के एक साल बाद स्वागत समारोह आयोजित किया जाता है. प्राचार्या ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो, तो कॉलेज प्रशासन के पास लिखित शिकायत दें. मौके पर टाटा कॉलेज के शिक्षक डॉ केएन प्रधान, टाटा कॉलेज सचिव मुकेश गोप, मनोज रावत, संजिद बिरूवा व विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >