ममता वाहन के संचालकों से मांगा जा रहा कमीशन

शिकायत पर सीएस ने भेजी जांच कमेटी पथरगामा : पथरगामा के सीएचसी में कार्यरत सहायक धर्मेंद्र कुमार द्वारा ममता वाहन के संचालकों से भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांगने की शिकायत पर वाहन संचालकों ने सीएस डाॅ प्रवीण राम से की. शिकायत के आलाेक में सिविल सर्जन ने एसीएमओ को जांच के […]

शिकायत पर सीएस ने भेजी जांच कमेटी

पथरगामा : पथरगामा के सीएचसी में कार्यरत सहायक धर्मेंद्र कुमार द्वारा ममता वाहन के संचालकों से भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांगने की शिकायत पर वाहन संचालकों ने सीएस डाॅ प्रवीण राम से की. शिकायत के आलाेक में सिविल सर्जन ने एसीएमओ को जांच के लिये भेजा. एसीएमओ डाॅ वनदेवी झा ने पथरगामा पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. जांच के बारे में उन्होंने बताने से अंकार कर दिया.
कहा जांच रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है. रिपोर्ट सिविल सर्जन को दी जायेगी. उन्होंने बताया कि ममता वाहन के संचालकों से भुगतान किये जाने के एवज में सहायक पर 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप संचालकों ने लगाया है. इसकी शिकायत प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नरसिंह भगत ने सिविल सर्जन से की थी. सहायक को हटाये जाने की मांग पूर्व में भी संचालकों ने की है. बताया कि वाहन चालक सहायक की मनमानी से त्रस्त हैं. चालकों को परेशान करने का काम किया जा रहा है. शिकायत पर ही सीएस ने संज्ञान लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >