सावन मेला का उद्घाटन कल

चाईबासा : मारवाड़ी महिला समिति 30 जुलाई को राजस्थान भवन में सावन मेला का उद्घाटन करेगी. मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त जय किशोर प्रसाद होंगे. विशिष्ट अतिथि एसडीओ राकेश कुमार दूबे व नगरपर्षद अध्यक्ष नीला नाग होंगी. कार्यक्रम की शुरुआत संध्या साढ़े तीन बजे होगी. प्रतियोगिता में 10 से 16 वर्ष की उम्र वाले प्रतिभागी भाग […]

चाईबासा : मारवाड़ी महिला समिति 30 जुलाई को राजस्थान भवन में सावन मेला का उद्घाटन करेगी. मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त जय किशोर प्रसाद होंगे. विशिष्ट अतिथि एसडीओ राकेश कुमार दूबे व नगरपर्षद अध्यक्ष नीला नाग होंगी. कार्यक्रम की शुरुआत संध्या साढ़े तीन बजे होगी. प्रतियोगिता में 10 से 16 वर्ष की उम्र वाले प्रतिभागी भाग लेंगे. 31 जुलाई को 4 से 7 वर्ष उम्र के बच्चों के लिये फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिये नृत्य प्रतियोगिता एवं युवतियों व महिलाओं के लिये ब्यूटी कंटेस्ट का आयोजन किया गया है. विजेताओं को आकर्षक इनाम से सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >