पश्चिमी सिहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी की तृतीय बैठक

आय घोषणा योजना पर चेंबर व आयकर विभाग करेगा संयुक्त कार्यक्रम चाईबासा : पश्चिमी सिहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी की तृतीय बैठक श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में भारत सरकार के प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा आय घोषणा योजना 2016 के बारे में चर्चा हुई. महासचिव राज कुमार मुंधड़ा […]

आय घोषणा योजना पर चेंबर व आयकर विभाग करेगा संयुक्त कार्यक्रम

चाईबासा : पश्चिमी सिहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी की तृतीय बैठक श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में भारत सरकार के प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा आय घोषणा योजना 2016 के बारे में चर्चा हुई. महासचिव राज कुमार मुंधड़ा ने बताया कि प्रधान आयकर आयुक्त जमशेदपुर चेंबर के साथ एक बैठक करना चाहते हैं. जिसमें इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी.
इसके लिये पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं आयकर विभाग जमशेदपुर के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन एक अगस्त की दोपहर तीन बजे रविंद्र भवन चाईबासा में आयोजित की गयी है. बैठक में चेंबर के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए सुचारु रूप से आयोजित करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी.
यातायात(रेल एवं सड़क) समिति का संयोजक उपाध्यक्ष बजरंग लाल चिरानिया को बनाया गया.
लीज एवं जमीन संबंधी समिति का संयोजक उपाध्यक्ष इन्दर पसारी को बनाया गया. स्वास्थ्य समिति का संयोजक उपाध्यक्ष राकेश कुमार बुधिया, समन्वय समिति का संयोजक संयुक्त सचिव निरंजन गोयल को, ऑटोमोबाइल समिति के संयोजक संयुक्त सचिव मदन कर्मकार को बनाया गया. कर (आयकर, बिक्रीकर, सेवाकर) समिति का संयोजक कमल लाठ, बिजली एवं दूरसंचार समिति का संयोजक राजेश खंडेलवाल, पर्यावरण एवं स्वच्छता समिति का संयोजक नारायण पाड़िया, शिक्षा समिति का संयोजक पंकज अग्रवाल, बैंक समिति का संयोजक प्रभात दोदराजका, विधि व्यवस्था संबंधी समिति का संयोजक राज कुमार ओझा एवं आपात सेवा समिति का संयोजक संजय चिरानिया को बनाया गया.
प्रेस प्रभारी सह कोषाध्यक्ष शम्भु पिरोजिया को बनाया गया. सबों को निर्देश दिया गया कि सब अपनी अपनी समिति में दो-दो सदस्यों को मनोनीत कर अपने क्षेत्र की एक कार्य योजना बना कर दें. जिससे संस्था प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >