हत्या में चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा

चाईबासा : पुरानी दुश्मनी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोपी बागुन सामद, गंगाराम सामद, मछुवा सामद व परसुराम हांसदा को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. जमीन विवाद को लेकर सोनुवा क्षेत्र के पाताहातु निवासी प्रधान सोय की […]

चाईबासा : पुरानी दुश्मनी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोपी बागुन सामद, गंगाराम सामद, मछुवा सामद व परसुराम हांसदा को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है.

जमीन विवाद को लेकर सोनुवा क्षेत्र के पाताहातु निवासी प्रधान सोय की पत्नी श्रीमती सोय, मां रंदाय कुई, बेटा दुनु सोय व बागुन सोय की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिये शवों को छुपा दिया गया था. प्रधान सोय का परशुराम सोय के साथ 2003 से जमीन विवाद चल रहा था. जिसे लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. मई 2008 में थाने में मामला दर्ज कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >