मनोहरपुर : 20 सूत्री समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

मनोहरपुर. प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष राजकुमार लोहार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई निर्णय लिए गये. साथ ही सदस्यों द्वारा काशीपुर गांव में 50 लाख रुपये की लागत से हाल ही में बने पुल के एप्रोच सड़क के धंसने के मामले की उच्च स्तरीय […]

मनोहरपुर. प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष राजकुमार लोहार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई निर्णय लिए गये. साथ ही सदस्यों द्वारा काशीपुर गांव में 50 लाख रुपये की लागत से हाल ही में बने पुल के एप्रोच सड़क के धंसने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, लघु सिंचाई व आरइओ विभाग के मनोहरपुर कार्यालय हमेशा बंद रहने तथा पदाधिकारियों के गायब रहने की शिकायत प्रशासन से करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गयी.

कहा गया कि दिन के वक्त सभी चिकित्सक अस्पताल में मौजूद रहेंगे, रोस्टर सिर्फ रात में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों पर ही लागू होगी. सभी चिकित्सकों को मोबाइल नंबर अस्पताल परिसर के सूचना पट्ट पर बड़े अक्षरों से लिखने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा प्रखंड शिक्षा, कल्याण, वन विभाग, डाकघर, बाल विकास परियोजना, पशुपालन, बिजली, अग्र परियोजना, श्रम प्रर्वतन, कृषि,

आपूर्ति विभाग के मौजूद प्रतिनिधियों से भी योजनाओं की जानकारी ली गयी. बैठक में बीडीअो देवेंद्र कुमार, सीओ केके मुंडू, सीडीपीओ नेली तोपना, कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा, पशु चिकित्सक डॉ संजय घोटलकर, रेंजर बुधन राम, भरत महतो समेत समिति के सदस्यों में राजा सुरीन, जामा खान, किशोर डागा, संतोष तिवारी, हेमंत नायक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >