कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया रेग्युलेशन व सिलेबस

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय में बीबीए व बीसीए नये कोर्स लागू होगा. विश्वविद्यालय ने नये कोर्स का रेग्युलेशन व सिलेबस तैयार कर लिया है. रेग्युलेशन के अनुसार तीन वर्षीय बीबीए व बीसीए दोनों कोर्स का संचालन सेमेस्टर सिस्टम से किया जायेगा, जो कुल 3000 अंकों व 120 क्रेडिट का होगा. विश्वविद्यालय ने दोनों कोर्स का रेग्युलेशन […]

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय में बीबीए व बीसीए नये कोर्स लागू होगा. विश्वविद्यालय ने नये कोर्स का रेग्युलेशन व सिलेबस तैयार कर लिया है. रेग्युलेशन के अनुसार तीन वर्षीय बीबीए व बीसीए दोनों कोर्स का संचालन सेमेस्टर सिस्टम से किया जायेगा, जो कुल 3000 अंकों व 120 क्रेडिट का होगा. विश्वविद्यालय ने दोनों कोर्स का रेग्युलेशन व सिलेबस अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है.

हर सेमेस्टर में 100-100 अंक के पांच पेपर. बीबीए व बीसीए तीन वर्ष में कुल छह सेमेस्टर का होगा. प्रत्येक सेमेस्टर में 100-100 अंक के पांच-पांच पेपर होंगे. बीबीए में पांचवें सेमेस्टर में एक पेपर वाइवा व प्रोजेक्ट का होगा. यह पेपर भी 100 अंकों का होगा, जिसमें 30 अंक इंटरनल टेस्ट के होंगे, जबकि 70 अंक एक्सटर्नल होगा. इसी तरह बीसीए के छठे सेमेस्टर में 100 अंकों का एक पेपर वाइवा व प्रोजेक्ट का होगा. इसमें भी 30 अंक इंटर्नल व 70 अंक एक्सटर्नल मूल्यांकन के होंगे.
थ्योरी व प्रैक्टिकल में पास होना अनिवार्य. रेग्युलेशन के मुताबिक दोनों ही कोर्स में थ्योरी व प्रौक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य होगा. पास होने के लिए कम से कम 45 अंक अर्जित करना होगा. मार्कशीट में थ्योरी व प्रैक्टिकल का प्राप्तांक अलग-अलग अंकित होगा.
हर वर्ष होगी प्रवेश परीक्षा. बीबीए व बीसीए पहले सेमेस्टर में दाखिला मई माह में आरंभ होगा. इसके लिए विश्वविद्यालय हर वर्ष सत्र के आरंभ में प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा. दोनों कोर्स में इंटर साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स से कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.
चार कोर्स का सिलेबस जारी. विश्वविद्यालय ने दोनों कोर्स के रेग्युलेशन के अलावा चार कोर्स का सिलेबस भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इसमें बीबीए, बीसीए, एन्वामेंट एंड वाटर मैनेजमेंट तथा एमकॉम शामिल है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेग्युलेशन व सिलेबस वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >