पोस्टमास्टर से पिस्तौल की नोक पर दो लाख लूटे

चाईबासा : पिस्तौल की नोक पर खड़ियाटांगर के पोस्ट मास्टर जगदीश चंद्र पुरती से तीन बाइक में सवार छह अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिया. घटना तांतनगर थाना क्षेत्र के भालुबुरू-टागरपोखरिया गांव के बीच बुधवार की शाम साढ़े चार बजे घटी. घटना के बाद सभी आरोपी भालुबुरू की ओर से होते हुए चाईबासा की […]

चाईबासा : पिस्तौल की नोक पर खड़ियाटांगर के पोस्ट मास्टर जगदीश चंद्र पुरती से तीन बाइक में सवार छह अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिया. घटना तांतनगर थाना क्षेत्र के भालुबुरू-टागरपोखरिया गांव के बीच बुधवार की शाम साढ़े चार बजे घटी.

घटना के बाद सभी आरोपी भालुबुरू की ओर से होते हुए चाईबासा की ओर भाग निकले. फोन पर सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे तांतनगर थाना प्रभारी जोसेफ फांसिस तिर्की ने लुटेरों के पकड़ने के सघन छापामारी शुरू की थी, लेकिन अपराधकर्मी चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >