पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को मजबूत करना होगा : मदन मोहन

कुचाई : कुचाई के बारुहातु फुटबॉल मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को ओर मजबूत करने पर बल दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक मदन मोहन लाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी इसी समाज के एक हिस्सा है तथा आम लोगों की सुरक्षा के […]

कुचाई : कुचाई के बारुहातु फुटबॉल मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को ओर मजबूत करने पर बल दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक मदन मोहन लाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी इसी समाज के एक हिस्सा है तथा आम लोगों की सुरक्षा के लिये है.

उन्होंने लोगों से पुलिस की सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को ओर मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी व जवान आम लोगों के सेवक बन कर कार्य करेंगे.

कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला एएसपी दीपक कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरेश कुमार, कुचाई थाना प्रभारी तिलेश्वर प्रसाद कुशवाह, खरसावां थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता, दलभंगा ओपी प्रभारी नरहरी सिंह मुंडा, सीआरपीएफ 196 बटालियन के सहायक कमांडेंट संजय कुमार, गांव के मुंडा चतुभरूज सिंह मुंडा, रुगुडीह के मुखिया लखीराम मुंडा, गोमियाडीह के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी एसके गोस्वामी मुख्य रुप में उपस्थित थे.

सामग्री का हुआ वितरण: कुचाई के बारुहातु फुटबॉल मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एसपी मदन मोहन लाल ने लोगों में कंबल, धोती व साड़ी का वितरण किया.

एसपी ने ग्रामीणों में पांच दरी, दस बड़ा टॉर्च, 20 फुटबॉल खिलाड़ियों में जूता सेट, चार फुटबॉल, 250 वृद्ध महिलाओं में साड़ी, 180 वृद्ध लोगों में धोती, एक सौ कंबल, एक सौ स्कूल बैग, एक सौ कॉपी, पेंसिल, कटर व रबर का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >