नोवामुंडी में घायल की मौत के बाद सड़क जाम

नोवामुंडी : सड़क दुर्घटना में घायल बोकना निवासी विशु पुरती की इलाज के दौरान सोमवार की रात 10 बजे जमशेदपुर में मौत हो गयी. इसके विरोध में मंगलवार बोकना गांव के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा-किरीबुरू मार्ग को घंटों जाम रखा. आंदोलनकारी मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. लोगों […]

नोवामुंडी : सड़क दुर्घटना में घायल बोकना निवासी विशु पुरती की इलाज के दौरान सोमवार की रात 10 बजे जमशेदपुर में मौत हो गयी. इसके विरोध में मंगलवार बोकना गांव के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा-किरीबुरू मार्ग को घंटों जाम रखा. आंदोलनकारी मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

लोगों ने दुर्घटना करने वाले भवानी शंकर बस को भी रोक दिया था. सड़क जाम की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे बड़ाजामदा थाना प्रभारी ने आंदोलनकारियों से बात कर बस को चंगुल से छुड़ाया.

बस मालिक से मुआवजा का आश्वासन भी दिया है. डेढ़ घंटे तक चले सड़क जाम से दोनों ओर हजारों की संख्या में वाहनों की कतार लग गयी थी. जिसे हटाने में थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा को सड़क जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

रेल कर्मचारी जख्मी

जगन्नाथपुर. मंगलवार को डीपीएस यार्ड के बोगी में काम करने के दौरान रेल कर्मचारी जख्मी हो गया. कर्मचारी का नाम रामचंद्र सिगदार है. वह कैरेज एंड बोगिन विभाग का खलासी है. उसकी अंगुली में चोट आई है. उसका प्राथमिक उपचार हॉस्पिटल में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >