नागेंद्र की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

जमशेदपुर/चाईबासा : निलंबित क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीइ) नागेंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी के लिए गत दिनों रांची में एक टीम का गठन किया गया है. टीम को श्री ठाकुर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. हाल ही में […]

जमशेदपुर/चाईबासा : निलंबित क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीइ) नागेंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी के लिए गत दिनों रांची में एक टीम का गठन किया गया है. टीम को श्री ठाकुर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है.

हाल ही में श्री ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन पर निलंबन के बाद भी कार्यालय में बैठ कर फाइलें निबटाने का आरोप है. इससे पूर्व बोकारो में सर्व शिक्षा अभियान के तहत असैनिक कार्य में गड़बड़ी के एक मामले में भी श्री ठाकुर आरोपी हैं. इस मामले में करीब ढ़ाई वर्ष पूर्व निगरानी ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >