बंद रहे दुकान व प्रतिष्ठान

बड़बिल और जोड़ा में असरदार, नहीं चले वाहन बड़बिल : ओड़िशा में 60 हजार करोड़ के खनन घोटाले की सीबीआइ जांच व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाये गये बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने मंगलवार को पूरी ताकत झोंक दी. 12 घंटे के ओड़िशा बंद का असर बड़बिल-जोड़ा […]

बड़बिल और जोड़ा में असरदार, नहीं चले वाहन

बड़बिल : ओड़िशा में 60 हजार करोड़ के खनन घोटाले की सीबीआइ जांच व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाये गये बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने मंगलवार को पूरी ताकत झोंक दी. 12 घंटे के ओड़िशा बंद का असर बड़बिल-जोड़ा में भी देखा गया.

बड़बिल-जोड़ा नगरपालिका के अलावा पंचायतों में भी बंद असरदार रहा. सुबह बाइक पर निकले कांग्रेसियों ने सड़क पर यातायात जाम कर दिया तो दुकान और बाजार को बंद कराया. एनएच 215 पर भद्रासाई, जोड़ा स्थित कालापहाड चौक, बिलाईपदा तथा कोंडरा आदि क्षेत्रों में जगह-जगह अवरोध लगा दिया गया था.

आज स्कूल-कॉलेज, बैंक, डाकघर के अलावा सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय भी बंद रहे. पुरी-बड़बिल चार घंटे विलंब से चली तो बस न हीं चलने के कारण लोग परेशानी में रहे. कांग्रेस का आरोप है कि खनन घोटाले में आरोपियों को राज्य की नवीन पटनायक सरकार बचा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >