ट्रेन ड्राइवर से लूट का प्रयास, रॉड से हमला

डांगुवापोसी व नोवामुंडी अस्पताल में इलाज नहीं करने पर ड्राइवर व गार्ड का हंगामा, टीएमएच में भरती जमशेदपुर/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत जिरूली स्टेशन के समीप ट्रेन ड्राइवर केके महतो से लूट का प्रयास किया गया. घटना रविवार रात की है. घटना उस वक्त हुई, जब वह ड्यूटी समाप्त कर र्निग रूम लौट रहा था. […]

डांगुवापोसी व नोवामुंडी अस्पताल में इलाज नहीं करने पर ड्राइवर व गार्ड का हंगामा, टीएमएच में भरती

जमशेदपुर/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत जिरूली स्टेशन के समीप ट्रेन ड्राइवर केके महतो से लूट का प्रयास किया गया. घटना रविवार रात की है. घटना उस वक्त हुई, जब वह ड्यूटी समाप्त कर र्निग रूम लौट रहा था.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक जिरूली में र्निग रूम जाने वाली सड़क पर अंधेरा था. इसका लाभ उठा कर दो युवकों (जिसमें एक मंकी कैंप पहने हुए था और दूसरा मफलर से चेहरा ढंके हुए था) ने ट्रेन ड्राइवर को रोककर मोबाइल व पर्स लूटने का प्रयास किया. ड्राइवर द्वारा विरोध करने पर एक युवक ने उनके सिर पर रड से हमला कर दिया.

इसके बाद फरार हो गया. लहूलुहान ड्राइवर ने इसकी सूचना साथी रेलकर्मी और डिवीजन के कंट्रोल रूम को दी. उन्हें इलाज के लिए रात में ही पहले डांगुवापोसी, फिर नोवामुंडी अस्पताल ले जाया गया. मगर वहां भरती नहीं लिया गया. फिर जमशेदपुर लाकर टीएमएच में इलाज कराया गया.

ड्राइवर व गार्ड का हंगामा

दूसरी ओर डांगुवापोसी व नोवामुंडी अस्पताल में इलाज नहीं करने को लेकर ट्रेन ड्राइवर और गार्ड ने दोनों अस्पताल के समक्ष हंगामा, धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया. डांगुवापोसी व नोवामुंडी स्थित रेलवे अस्पताल के प्रबंधक सह वरीय डॉक्टर के मुताबिक ट्रेन ड्राइवर की स्थिति गंभीर रहने के कारण बड़े अस्पताल में ले जाने की बात कही गयी थी.

इलाज के लिए भरती नहीं लेने जैसी कोई भी बात सही नहीं है. इधर, पूरे मामले को डीआरएम राजीव अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है. इलाज में देरी या लापरवाही की बात पुष्टि होने पर उन्होंने कार्रवाई का संकेत दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >