चक्रधरपुर नगर पर्षद की वार्ड 13 में स्थित मसजिद में दूसरे तल की छत की ढलाई
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद की वार्ड संख्या-13 बंगलाटांड़ में स्थित मदीना मसजिद में दूसरी मंजिल के निर्माण का कार्य चल रहा है. सोमवार को इस मसजिद की छत की ढलाई में लगभग एक हजार लोगों ने श्रमदान किया. लोगों ने मिलकर सीढ़ियां और मचान को तैयार किया.
दो मशीन में कंक्रीट तैयार करने का काम हुआ. इसे लोगों ने छत तक पहुंचाया. ढलाई की निगरानी हेडमिस्त्री राज कुमार देख रहे थे. उनके सहयोग के लिए 60 और मजदूर व मिस्त्री लगाये गये थे. मसजिद की छत 1925 वर्गफुट थी.
बीम व सीढ़ी आदि मिला कर कुल 2200 वर्गफुट की ढलाई की गई. नौजवान कमेटी बंगलाटांड़ की देखरेख में ढलाई का पूरा काम हुआ. इसके लिए 200 बैग सीमेंट, पांच ट्रक बालू व तीन ट्रक गिट्टी का इस्तेमाल किया गया.
इस कार्य में नौजवान कमेटी के हाजी सुहैल अहमद, मो सलीम, सलीम वेलडर, मो यासीन, मकबूल आलम, जावेद अख्तर रज्जी, मो सरफराज राज, जीशान अहमद, शम्स जुनैद, शेख फिरोज, मो शहजादा, मो इमरान गोल्डन, पेशइमाम मौलाना युसूफ रजा मिसबाही, मदरसा तनवीरुल इसलाम के हाफिज शब्बीर अहमद, हाजी रशीद हुसैन, हाजी समी अहमद आदि का योगदान रहा.
मुसलिम सेंट्रल अंजुमन के महासचिव तजम्मुल हुसैन, महफुजर्रिहमान, नवाब खान, हाजी रमजान अली समेत हजारों की संख्या में लोगों ने श्रमदान किये.
क्यों करते हैं श्रमदान
मसजिद अल्लाह का घर होता है. लोग अल्लाह के करम से अपना मकान बना लेते हैं. जब अल्लाह के घर का निर्माण का वक्त आता है तो अल्लाह को खुश करने, नेकी हासिल करने, अपनी बख्शीश करवाने और अल्लाह का हर फैज व रहमत हासिल करने के लिए लोग श्रमदान करते हैं.
