चाईबासा : पोस्टऑफिस चौक के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार एक जीप (जेएच-22ए/3562) ने बाइक (जेएच-06ए/9229) को टक्कर मार दी. इसके कारण बाइक सवार राम सिंह सवैया मामूली रूप से घायल हो गया. उसे दायें हाथ में चोट आयी है.
हालांकि बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी में दुर्घटना में बाल-बाल बच गयी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने जीप चालक हाटगम्हरिया निवासी अरविंद हेंब्रम की पिटाई कर दी.
घटनास्थल पर पहुंची पेट्रोलिंग पुलिस ने गुस्साये भीड़ से उसे छुड़वाया था. बाद में जीप चालक द्वारा दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हुए गाड़ी की मरम्मत किये जाने का आश्वासन दिये जाने पर मामला आपस में निपटा लिया गया.
