कराटेकारों को मिला प्रमाण पत्र

दसवां राष्ट्रीय गोजु रियु कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2013 नोवामुंडी : दसवां राष्ट्रीय गोजु रियु कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2013 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटेकारों को टाटा डीएवी स्कूल के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्र ने प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में कुल 14 बच्चों ने भाग लिया. सम्मानित होने वाले छात्रों में वंदना गुप्ता […]

दसवां राष्ट्रीय गोजु रियु कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2013

नोवामुंडी : दसवां राष्ट्रीय गोजु रियु कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2013 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटेकारों को टाटा डीएवी स्कूल के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्र ने प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में कुल 14 बच्चों ने भाग लिया.

सम्मानित होने वाले छात्रों में वंदना गुप्ता व कुंबू हेम्ब्रम-प्रथम, अभिषेक चौरसिया व श्रेयासी मल्लिक-द्वितीय तथा शांतनु मित्र व शाश्वत भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इन्हें क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किये गये. खेल शिक्षक एनके दास, कराटे प्रशिक्षक सुबोध कारुवा तथा पुतुल पूर्ती का सराहनीय योगदान रहा.

गौरतलब है कि जमशेदपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में 14 व 15 दिसंबर को दो दिवसीय अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें टाटा डीएवी स्कूल की झारखंड राज्य उप विजेता का खिताब मिला. इस मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य तरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जुड़ो-कराटे वर्तमान सामाजिक परिवेश में विशेष कर लड़कियों को अपनी सुरक्षा स्वय करने के लिए आवश्यक कदम है. इससे बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >