नाबालिग नि:शक्त से दुष्कर्म, आरोपी फरार

चाईबासा : उलीहातु गांव की शारीरिक रुप से विकलांग नाबालिग ने पड़ोसी पंडित हेंब्रम पर दुष्कर्म किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी फरार है. पीड़िता की मां द्वारा दर्ज करायी शिकायत में बताया गया है कि 17 दिसंबर को वह 13 वर्षीय विकलांग बच्ची को घर के पास स्थित ससुराल में छोड़ गयी […]

चाईबासा : उलीहातु गांव की शारीरिक रुप से विकलांग नाबालिग ने पड़ोसी पंडित हेंब्रम पर दुष्कर्म किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी फरार है. पीड़िता की मां द्वारा दर्ज करायी शिकायत में बताया गया है कि 17 दिसंबर को वह 13 वर्षीय विकलांग बच्ची को घर के पास स्थित ससुराल में छोड़ गयी थी.

परिवार वाले सभी खलियान गये थे. दोपहर के समय बच्ची का हालचाल जानने वह लौटी तो घर पर बच्ची को नहीं पाया था. जिसके कारण वह पड़ोस में रहने वाले पंडित हेंब्रम को घर गयी थी.

बच्ची के बारे में पूछने पर पंडित ने उसे नहीं देखने की बात बतायी. लेकिन इसी दौरान उसकी बच्ची पंडित के घर से रोते हुए निकली. उसने घटना के बारे में बताया. तभी पंडित वहां से भाग गया. मुंडा सुरेश बिरुवा ने घटना के बाद पंचायत बुलायी लेकिन आरोपी पंचायत नहीं पहुंचा. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >