सड़क हादसे में जेवीएम कार्यकर्ता गंभीर

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर से पांच किमी दूर बोड़दा पुल के समीप एनएच-75 मुख्यमार्ग पर पूर्व मंत्री सह झाविमो केंद्रीय सदस्य जोबा मांझी के करीबी मोंटू बोदरा देर शाम वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार के […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर से पांच किमी दूर बोड़दा पुल के समीप एनएच-75 मुख्यमार्ग पर पूर्व मंत्री सह झाविमो केंद्रीय सदस्य जोबा मांझी के करीबी मोंटू बोदरा देर शाम वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया.

आनन-फानन में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया है.जानकारी के मुताबिक उलीडीह निवासी झाविमो कार्यकर्ता मोंटू बोदरा (40) अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्लस (जेएच06एफ-1665) में सवार होकर चाईबासा की जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही टाटा मैजिक (जेएच052-4443) सवारी वाहन से जबरदस्त धक्का हो गया. धक्का के बाद मोटू बोदरा सड़क के बीचो बीच अचेत होकर गिर पड़ा.

मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं टाटा मैजिक का ड्राइवर घटना के बाद वाहन को छोड़ कर फरार हो गया. लगभग आधे घंटे तक सड़क मोंटू बोदरा लहूलुहान पड़ा रहा. उसके करीबी पच्चू बेसरा को सूचना मिलने के बाद वह घटना स्थल पहुंचा. इसके बाद पुलिस भी घटना स्थल पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >