कई शिकायतें निबटीं

चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड के बड़ा गुंटिया पंचायत में मंगलवार को प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ा गुंटिया पंचायत अंतर्गत चेन्डेया, बारपी, बंधझारंगरूई, शारदा, राईहातु, पासु हातु, पुरीदा, कैदा, मोजोडिम्बा, बड़ा गुंटिया, छोटा गुंटिया, कुंदरू हातु के ग्रामीणों ने अपनी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा. इस दौरान भूमि बंदोबस्ती, दाखिल […]

चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड के बड़ा गुंटिया पंचायत में मंगलवार को प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ा गुंटिया पंचायत अंतर्गत चेन्डेया, बारपी, बंधझारंगरूई, शारदा, राईहातु, पासु हातु, पुरीदा, कैदा, मोजोडिम्बा, बड़ा गुंटिया, छोटा गुंटिया, कुंदरू हातु के ग्रामीणों ने अपनी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा.

इस दौरान भूमि बंदोबस्ती, दाखिल खारिज, अतिक्रमणवाद, कृषि कार्य आदि का निष्पादन किया गया. वृद्धा पेंशन पारिवारिक लाभ योजना, आर्थिक सहायता की जानकारी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, अन्नपूर्णा योजना के मामले भी मौके पर सुलझाये गये.

इस दौरान प्रखंड़ चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा उपलब्ध करायी गयी. जबकि पशु चिकित्सक ने पशुओं की जांच कर दवा प्रदान की.

कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया दिलीप बानरा, पंचायत सचिव श्याम सुंदर महतो, वार्ड सदस्य हरिचरण हेंब्रम, संजय पुरती, सुमित्र अगंरिया, कोना पुरती, पनमती जारिका व पंचायत समिति सदस्य कमल कुमार हेंब्रम समेत प्रशासनिक अधिकारियों में चकित्सा पदाधिकारी, पशु पालन पदाधिकारी, सहकारी पदाधिकारी, लैंपस पदाधिकारी, एनएम व नर्स उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >