मकान खाली न करने पर युवक से मारपीट

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुरानी रांची रोड स्थित एक मकान में रह रहे लोगों को जबरन मकान खाली कराने को लेकर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रह्वाद मोहता व बेटा प्रतीक मोहता द्वारा मारपीट करने व गाली ग्लौज करने का एक मामला प्रकाश में आया है. मकान खाली कराने व मारपीट से संबंधित मामला थाना भी पहुंचा […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुरानी रांची रोड स्थित एक मकान में रह रहे लोगों को जबरन मकान खाली कराने को लेकर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रह्वाद मोहता व बेटा प्रतीक मोहता द्वारा मारपीट करने व गाली ग्लौज करने का एक मामला प्रकाश में आया है. मकान खाली कराने व मारपीट से संबंधित मामला थाना भी पहुंचा है.

जानकारी के मुताबिक पुरानी रांची रोड स्थित मकान में पिछले 15 साल से राकेश कुमार सिंह व महिला चितरेखा देवी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. अचानक श्री मोहता उक्त मकान को खरीद लेने की बात कह कर जबरन मकान को खाली कराने के लिए दवाब बनाया जा रहा है. दोनों तरफ से थाना में लिखित दी गयी है.

मकान मेरे नाम है: राकेश

पीड़ित राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वह 15 साल से उस मकान में रहे हैं. मकान मालिक स्व लक्ष्मी प्रिया दत्ता का सेवा करता था.

मुझसे खुश होकर मालिक ने 2004 में मकान को मेरे नाम कर दिया है. मेरे घर को खाली करने के लिए व्यवसायी प्रह्वाद मोहता व उसके बेटे द्वारा धमकी दी जा रही है. बल पूर्वक मेरा घर को जेसीबी व मिस्त्रियों द्वारा तोड़ा जा रहा है. 16 दिसंबर श्री मोहता व उसके बेटा द्वारा गाली ग्लौज कर लोहे की रड से मारपीट की गयी.

फैसला कोर्ट में होगा: प्रह्वाद

व्यवसायी प्रह्वाद मोहता ने कहा कि राकेश कुमार सिंह के साथ मारपीट व महिलाओं को गाली ग्लौज करने का आरोप गलत है. श्री मोहता ने कहा कि मकान वह 2012 में खरीदे हैं. मकान में रह रहे लोग मजदूरों को काम नहीं करने दे रहे हैं. फैसला अब कोर्ट में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >