जिम्मेदारी लें खनन कंपनियां

माइंस की रिपोर्ट डीसी ने की खारिज, कहा चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला में खनन कार्य में लगी विभिन्न माइंस कंपनियों की सीएसआर रिपोर्ट को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने खारिज कर दिया है. शनिवार को समाहरणालय सभागार में माइंसों की ओर से पेश सीएसआर रिपोर्ट पर उपायुक्त ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीएसआर […]

माइंस की रिपोर्ट डीसी ने की खारिज, कहा

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला में खनन कार्य में लगी विभिन्न माइंस कंपनियों की सीएसआर रिपोर्ट को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने खारिज कर दिया है. शनिवार को समाहरणालय सभागार में माइंसों की ओर से पेश सीएसआर रिपोर्ट पर उपायुक्त ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीएसआर का काम कहीं नहीं दिख रहा.

उपायुक्त ने उदाहरण देकर कहा कि जिन गांवों में सीएसआर से कार्य हो रहे और जिन गांवों में नहीं चल रहे है, दोनों की स्थिति एक समान है.

माइंस कंपनियों का आइना दिखाते हुए उपायुक्त ने कहा कि केवल खेल कराना और खिलाड़ियों को सम्मानित करना ही सीएसआर नहीं है. बदलाव स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी दिखायी देना चाहिए, जिसकी हालत एकदम खराब है. सीएसआर की पहली बार समीक्षा करते हुए डीसी ने विभिन्न माइंसों को विकास की अलग-अलग जिम्मेवारी भी सौंपी.

मौके पर डीडीसी बालकिशुन मुंडा, एडीसी पूर्णचंद कुंकल, चक्रधरपुर एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी बेंजामिन तिर्की आदि के अलावा जिला में खनन से जुड़े सभी माइंस प्रबंधन के प्रतिनिधि अपनी रिपोर्ट के साथ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >