पैसों के लिए दामाद ने सास को मार डाला, गिरफ्तार

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना अंतर्गत तोरमुंडा गांव में कांडे देवगम नेपैसों के लिए अपनी सास लिपरी तिरिया की हत्या कर दी.इससे पूर्व अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की. हत्या कर शव को एक दिन तक घर में छुपाये रखा, ग्रामीणों की सूचना पर जराईकेला पुलिस ने शव बरादम किया और […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना अंतर्गत तोरमुंडा गांव में कांडे देवगम नेपैसों के लिए अपनी सास लिपरी तिरिया की हत्या कर दी.इससे पूर्व अपनी पत्नी बच्चों के साथ मारपीट की. हत्या कर शव को एक दिन तक घर में छुपाये रखा, ग्रामीणों की सूचना पर जराईकेला पुलिस ने शव बरादम किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है घटना

कांडे देवगम (40) अपने परिवार के साथ सास लिपरी तिरिया के साथ ही रहता था. कांडे ने 10 दिसंबर को पैसों की खातिर अपनी 67 वर्षीय वृद्ध सास की दाउली से हत्या कर दी. इसके बाद एक दिन शव को घर में ही छुपाये रखा. इससे पूर्व कांडे ने अपनी पत्नी रुटू तिरिया और दो बच्चों के साथ भी मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया था. ग्रामीणों के मार्फत इसकी सूचना जराईकेला पुलिस को लगी.

पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टर्माटम के लिये भेज दिया और हत्यारोपी कांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हत्यारोपी की पत्नी रुटू तिरिया के फर्द बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. रुटू के मुताबिक उसके पति कांडे ने नौ दिसंबर की शाम मां से पैसे मांगे थे.

10 दिसंबर की सुबह भी पैसों के लिए झगड़ा किया था और उसे घर से भगा दिया था. जब रुटू घर लौटी तो अपनी मां लिपरी को मृत पाया. शव के समीप ही मां की हत्या में प्रयुक्त दाउली भी पड़ा पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >