पूरा सिस्टम ही फेल

सीएस ने किया निरीक्षण, कहा चाईबासा : औचक निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल में मरीज के बेड पर बीएचटी नहीं होने पर सीएस ने नर्स को फटकार लगायी. उन्होंने यह भी जानकारी ली कि मरीज के ब्लड प्रेशर की जांच हुई है अथवा नहीं. मरीज को कब कौन सी दवा दी गयी है. जिस […]

सीएस ने किया निरीक्षण, कहा

चाईबासा : औचक निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल में मरीज के बेड पर बीएचटी नहीं होने पर सीएस ने नर्स को फटकार लगायी. उन्होंने यह भी जानकारी ली कि मरीज के ब्लड प्रेशर की जांच हुई है अथवा नहीं. मरीज को कब कौन सी दवा दी गयी है. जिस डाक्टर ने मरीज का इलाज किया वह आला लगाकर आया था या नहीं.

उन्होंने खाना बांटने वाले से भी पूछा कि कितने बजे नाश्ता व खाना दिया जाता है. अस्पताल प्रबंधक को खाने का मेनू वार्ड की दीवार पर लगाने का निर्देश भी दिया. सभी मरीजों को मच्छरदानी देने का भी निर्देश सिविल सजर्न ने दिया.

बिना यूनिफार्म सामने आयी सिस्टर इनचार्ज

निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में कोई नर्स नहीं मिली. पांच मिनट बाद सिस्टर इनचार्ज वहां पहुंची वह भी बिना यूनिफार्म के. सीएस ने उन्हें यूनिफार्म में रहने की हिदायत दी. सीएस ने अस्पताल में काम कर रहे हर व्यक्ति का नाम और अनुभव रिकार्ड कराया.

एक्स-रे व इसीजी मशीन पर लिया संज्ञान

सीएस ने डायग्नोसिस सेंटर के एक्स-रे रूम में खराब पड़ी नयी मशीन की पूरी जानकारी तकनीशियन से ली. एक हफ्ते से खत्म एक्स-रे फिल्म जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश अस्पताल प्रबंधक को दिया. खराब पड़ी इसीजी मशीन के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली. यह मशीन अस्पताल में लगने के बाद एक बार भी उपयोग में नहीं आयी है.

दाल-भात केंद्र में देखी खाने की गुणवत्ता

सीएस ने दाल-भात केंद्र में जाकर खाने की गुणवत्ता देखी तो संक्रमण कक्ष में सफाई और मरीजों की देखभाल का भी जायजा लिया. यहां सफाई व्यवस्था खराब मिली.

दुकानदार जमा करें बकाया

अस्पताल कंपाउंड में बने दुकानदारों को जल्द से जल्द बकाया चुकता करने का निर्देश सीएस ने दिया है. दुकानदारों ने सीएस के सामने अलग शौचालय निर्माण कराने के अलावा कुछ मांगें रखी. जिस पर जल्द विचार किये जाने का आश्वासन मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >