मनोहरपुर में भाई-बहन को ट्रैक्टर ने रौंदा, सड़क जाम

मनोहरपुर : मनोहरपुर-चिरिया मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गयी. दोनों नंदपुर के महेश्वर मुंडा के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं. घटना देर शाम 6 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार लचुम्पा सुरीन (62) और सोमवारी मेलगांडी(47) मनोहरपुर बाजार से पैदल लौट रहे थे. इस क्रम में डिम्बुली […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर-चिरिया मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गयी. दोनों नंदपुर के महेश्वर मुंडा के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं. घटना देर शाम 6 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार लचुम्पा सुरीन (62) और सोमवारी मेलगांडी(47) मनोहरपुर बाजार से पैदल लौट रहे थे.
इस क्रम में डिम्बुली गांव के पास निर्माणाधीन सड़क पर सामने से आ रहा एक हल लगे ट्रैक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.लोगों ने बताया कि नंदपुर निवासी सोमवारी अपने भाई लचुम्पा को डिंबुली छोड़ने जा रही थी. घटना के बाद चालक व खलासी ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गये. घटना की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल के पास पहुंचे और मनोहरपुर-चिरिया मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया. खबर लिखे जाने तक जाम जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >