जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की समस्याओं को लेकर छात्राओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराने के साथ छात्राओं ने कॉलेज के सुसंचालन के लिए स्थायी प्राचार्य (परमानेंट प्रिंसिपल) की पदस्थापन करने की मांग की.
उन्होंने श्री दास को कॉलेज में इस वर्ष एमबीए का एडमिशन न होने, इंटरमीडिएट फस्र्ट इयर में नामांकन में विलंब व अन्य समस्याओं की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार का आश्वासन दिया. मुलाकात करनेवालों में स्नातक, स्नातकोत्तर छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थे.
