आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवती, हंगामा

चाईबासा : नीमडीह के एक मकान में दो दिन पूर्व किरायेदार बनकर आयी युवती को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर शनिवार को क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को थाना ले आयी. दरअसल दो दिन पूर्व स्थानीय कॉलेज में […]

चाईबासा : नीमडीह के एक मकान में दो दिन पूर्व किरायेदार बनकर आयी युवती को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर शनिवार को क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी.
हालांकि गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को थाना ले आयी. दरअसल दो दिन पूर्व स्थानीय कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती ने नीमडीह में किराये पर मकान लिया था. भाई बनकर उससे मिलने पहुंचा उसका विवाहित प्रेमी शुक्रवार की रात उसके कमरे में रह गया था.
शनिवार की सुबह दोनों को आपत्तिजनक स्थिति देख कर घर के मालिक ने युवक से उसका परिचय पूछा. युवक द्वारा घर मालिक के साथ बहस करने पर मामला बढ़ता गया. घर के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को व युवती के अभिभावक को दी. इधर पुलिस दोनों को थाना ले गयी और पूछताछ किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >