चाईबासा : मुफ्फसिल पुलिस ने मंझारी कोई गांव निवासी लाल सिंह सवैयां को चोरी की बाइक पैशन प्रो (जेएच-06इ/0488) के साथ गिरफ्तार किया है. 19 फरवरी को बड़ी बाजार निवासी मो सलीम की बाइक स्टेशन क्षेत्र से चोरी हो गयी थी.
बाइक का नंबर(जेए-06/1621) बदलकर लालसिंह अपने एक दोस्त के साथ चाईबासा आया हुआ था. लेकिन बाइक मालिक मो सलीम ने नंबर बदले जाने के बाद भी बाइक को पहचान लिया. उसकी सूचना पर बाइक समेत लाल सिंह पकड़ा गया.
