चमरा की हत्या में तीन गिरफ्तार

17 मई को हत्या कर लोकेसाई जंगल में फेंक दिया था शव एक माह से फरार चल रहे थे तीनों आरोपी नोवामुंडी : पोखरपी गांव की शिक्षिका यमुना लागुरी के पति चमरा हेस्सा की हत्या के आरोप में नोवामुंडी पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में लखन लागुरी, मंगल […]

17 मई को हत्या कर लोकेसाई जंगल में फेंक दिया था शव

एक माह से फरार चल रहे थे तीनों आरोपी

नोवामुंडी : पोखरपी गांव की शिक्षिका यमुना लागुरी के पति चमरा हेस्सा की हत्या के आरोप में नोवामुंडी पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में लखन लागुरी, मंगल लागुरी, पातर लागुरी शामिल हैं. ये सभी पोखरपी गांव के डोबासाई टोला के निवासी है. शिक्षिका के पति चमरा हेस्सा की 17 मई को हत्या कर शव को लोकेसाई जंगल में फेंक दिया था.

पुलिस ने 22 मई को शव बरामद किया था. 30 मई को जूते और बेल्ट देखकर शिक्षिका ने मृतक को अपने पति के रूप में पहचान की थी. मृतक चमरा हेस्सा टोंटो थाना क्षेत्र के सुंडी सुरनिया गांव का रहने वाला था. पत्नी के पोखरपी में शिक्षिका के रूप में कार्यरत होने के कारण वह जगन्नाथपुर में एक किराये के मकान में रहता था. वह रोज अपनी पत्नी को स्कूल स्कूटी से छोड़ने आता था.

गलत नीयत से बच्ची को लेकर भाग रहा था मृतक

हत्या के दिन 17 मई को मृतक चमरा हेस्सा ने खूब शराब पी रखी थी. रात के लगभग 11.30 बजे डोबरासाई विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष की 08 वर्षीय बच्ची शौच के लिए बाहर निकली थी. तभी चमरा बच्ची को उठाकर लेकर भागने लगा. बच्ची के रोने की आवाज लखन लागुरी व मंगल लागुरी ने सुनी. दोनों आवाज की दिशा में गये तो शिक्षिका के पति चमरा हेस्सा को बच्ची को ले जाते देखा.

बच्ची चीख रही थी. दोनों ने चमरा हेस्सा की लाठी डंडे से पिटाई की. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. इसके बाद लखन लागुरी, मंगल लागुरी व पातर लागुरी ने बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया व शव को जंगल में फेंक आये. मृतक का बच्ची के घर पर आना-जाना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >