भीषण गरमी में पानी व बिजली नहीं रहने से मरीज परेशान

चाईबासा : विगत एक माह से सदर अस्पताल में बिजली व पानी के लिए अस्पताल कर्मी व रोगी परेशान हैं.सदर अस्पताल में लगे चापाकल से किसी तरह पीने के पानी का इंतजाम किया जा रहा है. लेकिन बिजली नहीं रहने से मरीजों को रात अंधेरे में ही गुजारना पड़ रहा है. जेनरेटर पूरी तरह लोड […]

चाईबासा : विगत एक माह से सदर अस्पताल में बिजली व पानी के लिए अस्पताल कर्मी व रोगी परेशान हैं.सदर अस्पताल में लगे चापाकल से किसी तरह पीने के पानी का इंतजाम किया जा रहा है. लेकिन बिजली नहीं रहने से मरीजों को रात अंधेरे में ही गुजारना पड़ रहा है.
जेनरेटर पूरी तरह लोड नहीं लेने से बल्ब ढीबरी की तरह जलता है. आश्चर्य कि बात यह है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री राम चंद्र चंद्रवंशी के अस्पताल दौरा के दौरान सभी पंखे, कूलर, पानी फिल्टर मशीन काम कर रहे थे. लेकिन उनके जाने के अगले दिन से ही सब टांय-टांय फिस्स हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >