सेंट्रल स्कूल में सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों का नामांकन लेने की मांग
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद लक्ष्मण गिलुवा मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद से मिले. इस क्रम में सांसद श्री गिलुवा ने बंगाली एसोसिएशन, चिल्ड्रेन पार्क, जन्माष्टमी मेला क्षेत्र पोर्टर खोली व डब्लिंग कॉलोनी में चापाकल लगाने की मांग की.
इसके अलावा रेलवे क्षेत्र की जजर्र सड़कों की जीर्णोद्धार करने की बात कही. चक्रधरपुर सेंट्रल स्कूल में सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों को नामांकन लेने की मांग की. साथ ही कहा कि चक्रधरपुर में सेंट्रल स्कूल होने से इस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए.
सांसद ने रेलवे द्वारा परमिशन मिलने पर सांसद निधि से रेलवे क्षेत्र में डीप बोरिंग करने की बात कही. सांसद की बातों को सुनने के पश्चात डीआरएम श्री प्रसाद ने क्षेत्र की विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर डीआरसीसीयू सदस्य संजय मिश्र, सांसद प्रतिनिधि गणोश तांती के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
