वेतन निर्धारण कमेटी की बैठक में सूची को दी गयी हरी झंडी
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की वेतन निर्धारण कमेटी ने सोमवार को आयोजित बैठक में 40 शिक्षकों के वेतन निर्धारण पर अंतिम निर्णय ले लिया है. बैठक में इन शिक्षकों के वेतन संबंधित मामलों पर विचार किया गया.
शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किये गये कागजातों की जांच के बाद वेतन के निर्धारण पर अंतिम निर्णय लिया गया. सूची पर मुहर लगने के बाद इसे एचआरडी को भेजने की तैयारी की जा रही है.
हालांकि पूर्व में वेतन निर्धारण कमेटी की बैठक में 24 शिक्षकों में से तीन शिक्षकों का मामला सुलझाया गया था21 शिक्षकों के मामले को सोमवार की बैठक में सुलझाने का निर्णय लिया गया था. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता वाली बैठक में प्रति कुलपति डॉ शुक्ला महंती, कुलसचिव डॉ एससी दास, एफओ सुधांशु कुमार अन्य सदस्य उपस्थित थे.
