मेला घूमने गयी युवती की पीट-पीट कर हत्या

जगन्नाथपुर : जेटेया थाना अंर्तगत बुरु बोड़ता गांव के हाथीगोझ जंगल से शनिवार को पुलिस ने जुंबी पुरती (18) का शव बरामद किया. जुंबी बुधवार रात से लापता थी. मृतका के पिता के बयान पर जुंबी के रिश्ते के भाई वीर सिंह पुरती के खिलाफ जेटेया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वीर सिंह […]

जगन्नाथपुर : जेटेया थाना अंर्तगत बुरु बोड़ता गांव के हाथीगोझ जंगल से शनिवार को पुलिस ने जुंबी पुरती (18) का शव बरामद किया. जुंबी बुधवार रात से लापता थी. मृतका के पिता के बयान पर जुंबी के रिश्ते के भाई वीर सिंह पुरती के खिलाफ जेटेया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वीर सिंह घटना के बाद से फरार है.
पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि जुंबी की हत्या पीट पीटकर की गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. जुंबी के पिता सुबनाथ पूर्ति ने बताया कि जुंबी बुधवार की रात मेला देखने गयी थी. जिसके बाद वहां से वापस नहीं आयी. सुबनाथ ने बताया कि उसके बेटी पर वीर सिंह की बुरी नजर थी. शव सड़ गया है. पुलिस जुंबी की मौत की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इधर फरार वीर सिंह की तलाश में थाना प्रभारी रोहित सिंह की अगुवाई में छापेमारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >