जगन्नाथपुर : जीप पलटी, बच्चे की मौत

जगन्नाथपुर : जेटेया थाना क्षेत्र के पोखरपी गांव के समीप गुरुवार दिन के लगभग दो बजे कमांडर जीप के पलटने से सामने की सीट पर बैठा सिकंदर बोबोंगा (14 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार कमाडंर जीप (ओआर 09ए/7457) पर सवार सिकंदर अपने […]

जगन्नाथपुर : जेटेया थाना क्षेत्र के पोखरपी गांव के समीप गुरुवार दिन के लगभग दो बजे कमांडर जीप के पलटने से सामने की सीट पर बैठा सिकंदर बोबोंगा (14 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार कमाडंर जीप (ओआर 09ए/7457) पर सवार सिकंदर अपने गांव बझपासेया से साप्ताहिक बाजार जगन्नाथपुर स्कूल ड्रेस खरीदने आ रहा था. पोखरपी गांव के समीप तेज रफ्तार कमांडर सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के क्रम में असंतुलित हो कर पलट गया. इसमें मौके पर ही सिकंदर की मौत हो गयी. दुर्घटना में बझपासेया व उदयजो के चार यात्री घायल हो गये.

घायलों में संतोष बोबोंगा, मानिसंह बोबोंगा, सुरेश बोबोंगा ओर एक महिला गुईमाई बोबोंगा शामिल है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जेटेया थाना प्रभारी सदलबल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सिकंदर की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जबकि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ उपकेंद्र में भर्ती कराया गया है. सभी चार घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. वाहन चालक गुरुचरण लागुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >