चाईबासा कोर्ट हाजत से फरार चेतौव गिरफ्तार

चाईबासा : पुलिस को चकमा देकर कोर्ट हाजत से फरार हत्या का आरोपी चेतौव उर्फ जीतराय बिरूवा को पुलिस ने मंझारी थाना क्षेत्र के देवझरी गांव स्थित उसके घर से रविवार को धर दबोचा.पुलिस उसे किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. मुर्गी विवाद में मंझारी थाना के देवझरी निवासी चोकरो भूमिज व […]

चाईबासा : पुलिस को चकमा देकर कोर्ट हाजत से फरार हत्या का आरोपी चेतौव उर्फ जीतराय बिरूवा को पुलिस ने मंझारी थाना क्षेत्र के देवझरी गांव स्थित उसके घर से रविवार को धर दबोचा.पुलिस उसे किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. मुर्गी विवाद में मंझारी थाना के देवझरी निवासी चोकरो भूमिज व उसकी पत्नी सुमी कुई की 3 सितंबर 2014 को चेतौव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने उसे 21 फरवरी 2015 को गिरफ्तार किया था. तब से वह चाईबासा जेल में बंद था. 20 अप्रैल 2015 को कोर्ट में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा.
उसकी फरारी के बाद लापरवाही बरतने के सात पुलिसकर्मियों को एसपी डॉ माइकल राज एस ने निलंबित कर दिया था. इधर गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चेतौव को रविवार गिरफ्तार कर लिया है. अब तक पुलिस की ओर से फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >