17 नन टीचिंग स्टॉफ को मिलेगा प्रोमोशन

जमशेदपुर/चाईबासा : ल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के थर्ड ग्रेड के कर्मचारियों का प्रोमोशन होगा. इसकी रूप-रेखा तय कर ली गयी. इसे लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रोमोशन कमेटी की एक बैठक हुई. इस बैठक में तय किया गया कि अलग-अलग कॉलेजों में कार्यरत कुल 17 गैर शैक्षणिक […]

जमशेदपुर/चाईबासा : ल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के थर्ड ग्रेड के कर्मचारियों का प्रोमोशन होगा. इसकी रूप-रेखा तय कर ली गयी. इसे लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रोमोशन कमेटी की एक बैठक हुई.
इस बैठक में तय किया गया कि अलग-अलग कॉलेजों में कार्यरत कुल 17 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को उनके पद से प्रोमोट किया जायेगा. इसमें अकाउंटेंट, लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन शामिल हैं.
सबों के प्रोमोशन का खाका तैयार कर इसे सिंडिकेट की अगली बैठक में रखा जायेगा. इस बैठक में सभी गैर शैक्षणिक कर्मियों के प्रोमोशन की अनुशंसा को पास कर दिया जायेगा. प्रोमोशन कमेटी में में वीसी, प्रोवीसी, रजिस्ट्रार के साथ ही सिंडिकेट के दो सदस्यों को शामिल किया गया है. प्रो वीसी डॉ शुक्ला मोहंती को छोड़ बैठक में सबों ने हिस्सा लिया.
सिंडिकेट सदस्य के रूप में डॉ राजीव कुमार और टाटा कॉलेज चाईबासा की प्रिंसिपल कस्तूरी बोयपाई ने हिस्सा लिया. सबों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का प्रोमोशन होना जरूरी है. इसके लिए कॉलेजों की ओर से उनके यहां प्रोमोशन पाने योग्य गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की सूची मांगी गयी थी.
सिंडिकेट सदस्य डॉ राजीव कुमार ने बताया कि को ऑपरेटिव कॉलेज की ओर से किसी कर्मचारी की सूची विवि को नहीं भेजी गयी थी, इस कारण को ऑपरेटिव कॉलेज के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के मामले में कोई चर्चा नहीं हो पायी. लेकिन अन्य सबों के प्रोमोशन का रास्ता साफ हो गया है. लंबे अरसे बाद प्रोमोशन का फायदा मिलेगा. जिन कर्मचारियों को प्रोमोट किया जायेगा, उनके स्थान पर उनके जूनियर को भी प्रोमोट किया जायेगा. लेकिन यह अगले चरण में होगा. तीन चरण में प्रोमोशन किया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >