चक्रधरपुर : क्रधरपुर प्रखंड के जंतालबेड़ा गांव से पुलिस ने एक अज्ञात महिला (45)का शव बरामद किया है. जानकारी के मुताबित जंतालबेड़ा गांव के खेत में ग्रामीणों ने एक महिला का शव को देखा.
इसके बाद ग्रामीणों ने चक्रधरपुर थाना को सूचना दी. थाना प्रभारी रतन कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया. शव की पहचान नहीं हो पायी है. ग्रामीणों से पूछताछ की गयी, लेकिन अब तक कोई भी पहचानकर्ता सामने नहीं आया है.
