चक्रधरपुर : ती रात चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो में 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की लू लगने से मौत हो गयी.
डॉ सरेन ने जांचोपरांत वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. रेल पुलिस चक्रधरपुर ने सोमवार को वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. जीआरपी प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि मृतक के पास पहचान संबंधी कागजात नहीं मिला है. कुछ दिनों से प्लेटफॉर्म पर ही रहता था.
गर्मी में बच्चे बेहाल, हो रहे दस्त का शिकार
चक्रधरपुर : षण गर्मी के कारण बच्चे बेहाल हैं. जिससे बच्चों को दस्त होने लगी है. सोमवार को अनुमंडल अस्पताल में दस्त के शिकार आधा दर्जन बच्चों को इलाज के लिए लाया गया था. सभी बच्चे दस्त व मौसमी बीमारी के शिकार हैं. चिकित्सकों के मुताबिक गरमी काफी अधिक है. इससे बचने की आवश्यकता है. बच्चों को धूप में ज्यादा खेलने नहीं दें.
