केडी साह चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष बने

नगर निकाय चुनाव : 10 जिलों के 11 निकायों में पड़े थे वोट चक्रधरपुर : राज्य के 10 जिलों के 11 नगर निकायों में 26 मई को पड़े वोटों की गिनती शुक्रवार को हुई. चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष पद पर केडी साह उर्फ फेकू साव ने कब्जा कर लिया है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय […]

नगर निकाय चुनाव : 10 जिलों के 11 निकायों में पड़े थे वोट
चक्रधरपुर : राज्य के 10 जिलों के 11 नगर निकायों में 26 मई को पड़े वोटों की गिनती शुक्रवार को हुई. चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष पद पर केडी साह उर्फ फेकू साव ने कब्जा कर लिया है.
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय मिश्र उर्फ बुद्धु पंडित को 721 मतों के अंतर से हराया. केडी साह को 3643 और संजय को 2922 मत मिले. निर्वाची पदाधिकारी सह एडीसी अजीत शंकर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया.
तीसरे स्थान पर युवा नेता कमल देव गिरी रहे. उन्हें 2735 वोट मिले. पिछले सत्र में चुनाव जीत कर उपाध्यक्ष बनने वाले विकास कुमार साव उर्फ टिंकू साव को चौथा स्थान मिला. उन्हें 2652 मत मिले. प्रदीप कुमार अग्रवाल को पांचवां व मो तजम्मुल हुसैन को छठा स्थान मिला. सातवें स्थान पर सुरेश कुमार साव, आठवें स्थान पर उदय जायसवाल, नौवें स्थान पर उमापद बट्बयाल तथा दसवें स्थान पर दुर्गा महतो रहे.
सभी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुबह से ही मतगणना स्थल पर जमे रहे. मतगणना स्थल पर उनके बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी थी. प्रथम राउंड में बढ़त मिलने के बाद से ही फेकू के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर खुशियां मनाने लगे. ढोल-ताशा और अबीर के बीच जश्न का दौर शुरू हो गया.
चौथे राउंड में रिजल्ट हो गया. मतगणनना के दौरान उपायुक्त अबु बकर सिद्दिख पी, एडीसी अजीत शंकर, डीडीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एसडीओ रवि शंकर शुक्ला, सभी प्रखंड के बीडीओ व सीओ, पुलिसअधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >