आंधी-पानी से 19 घंटे ब्लैक आउट

बारिश व तूफान से 33 हजार वोल्ट में आया फॉल्ट, परेशान रहे लोग मनोहरपुर : बुधवार की शाम आंधी पानी के बाद 33 हजार केवीए वोल्ट में आये फॉल्ट के कारण मनोहरपुर समेत आनंदपुर की विद्युत सेवा 19 घंटे तक बाधित रही. शाम चार बजे से ठप लाइन दृसरे दिन गुरुवार की दोपहर 11 बजे […]

बारिश व तूफान से 33 हजार वोल्ट में आया फॉल्ट, परेशान रहे लोग
मनोहरपुर : बुधवार की शाम आंधी पानी के बाद 33 हजार केवीए वोल्ट में आये फॉल्ट के कारण मनोहरपुर समेत आनंदपुर की विद्युत सेवा 19 घंटे तक बाधित रही. शाम चार बजे से ठप लाइन दृसरे दिन गुरुवार की दोपहर 11 बजे बहाल हो सकी.बिजली बहाल होने के बाद भी बिजली की नियमित आपुर्ती नहीं हो सकी.
बिजली की आंख मिचौली करते हुये दोपहर 2 बजे से पुन: मनोहरपुर क्षेत्र की बिजली ठप हो गई.देर शाम पुन: मनोहरपुर क्षेत्र में बहाल हो पाई.बुधवार की शाम से ही रिलायंस,बीएसएनएल समेत अन्य नेटवर्क सेवा ठप हो गयी. बिजली आपूर्ती ठप होने के कारण मनोहरपुर के शहरी क्षेत्र में आपुर्ती होने वाले पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ गई.लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >