बड़ीबाजार में दो पक्षों मे मारपीट

चाईबासा : युवती को लेकर शनिवार को बड़ी बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना ने तनाव का रूप ले लिया है. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच कर रही है. घटना को लेकर नकुल यादव द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में बताया गया है कि […]

चाईबासा : युवती को लेकर शनिवार को बड़ी बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना ने तनाव का रूप ले लिया है. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
घटना को लेकर नकुल यादव द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में बताया गया है कि शनिवार को वह अपने घर में आंगन बैठा हुआ था. इसी समय नगमा परवीन के परिवार वाले आकर उसके साथ मारपीट करने लगे. दूसरी ओर नगमा परवीन द्वारा नकुल के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बाद परवीन के भाई पूछताछ करने नकुल के घर गये तो उसने उसके भाईयों के साथ मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >