डीइओ का लिपिक घूस लेते गिरफ्तार

चाईबासा : जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कार्यालय के लिपिक बिंदेश्वरी तियू को शनिवार सुबह चाईबासा निगरानी ब्यूरो की टीम ने कार्यालय में ही घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से घूस के रूप में लिये गये दस हजार रुपये भी जब्त हुए. निगरानी की टीम ने उसके खप्पड़साई स्थित घर की भी […]

चाईबासा : जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कार्यालय के लिपिक बिंदेश्वरी तियू को शनिवार सुबह चाईबासा निगरानी ब्यूरो की टीम ने कार्यालय में ही घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से घूस के रूप में लिये गये दस हजार रुपये भी जब्त हुए. निगरानी की टीम ने उसके खप्पड़साई स्थित घर की भी तलाशी ली.

हालांकि वहां कुछ नहीं मिला. निगरानी टीम लिपिक को अपने साथ लेकर रांची रवाना हो गयी. वहां विशेष कोर्ट में पेश किया जायेगा. मनोहरपुर के संत नर सिंह बालिका उच्च विद्यालय के चपरासी लोकनाथ गोप की शिकायत पर निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >